फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fifth-grade student dies by hanging

Hamirpur News: पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 19 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fifth-grade student dies by hanging
राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाने के अटगांव गांव में शनिवार शाम पांचवीं के छात्र ने रसोईघर में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बेटे को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। वहीं पुलिस पारिवारिक विवाद की बात कह रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रप्रकाश अहिरवार राजमिस्त्री हैं। उनका बड़ा बेटा शिवम (10) गांव के शिशु मंदिर में कक्षा पांच में पढ़ता था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे शिवम स्कूल से घर लौटा था। उस समय उसके पिता मोहल्ले में ही बैठे थे जबकि मां माया सरीला स्थित मायके गई थीं। शाम को शिवम मकान की छत पर बने रसोईघर में पहुंच गया जहां उसने कपड़े से बने फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद छत पर पहुंचे पिता ने बेटे को फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवम को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं शिवम की मौत से मां माया और छोटा भाई सत्यम बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed