{"_id":"6a8898a9b5f3b0071e07b80f","slug":"fever-outbreak-20-patients-admitted-to-the-district-hospital-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144068-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बुखार का कहर, जिला अस्पताल में 20 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बुखार का कहर, जिला अस्पताल में 20 मरीज भर्ती
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 32- जिला अस्पताल के परचा काउंटर में लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में टाइफाइड व वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 20 मरीजों को भर्ती किए गया है। वहीं प्रयोगशाला में हुई करीब 300 से अधिक रक्त जांच में 150 मरीज टाइफाइड व वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए हैं।
चिकित्सकों के अनुसार मौसम बदलने पर बच्चों व बुजुर्गों में पहले बुखार होता है, जो कई मामलों में तेज बुखार में बदल जाता है। गंभीर स्थिति में उन्हें भर्ती किए जाता है। हालांकि अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या नगण्य है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को कुल 704 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 354 पुरुष, 252 महिलाएं और 98 बालरोगी शामिल रहे। सबसे अधिक मरीजों की भीड़ मेडिसिन व बाल रोग ओपीडी में रही। इसके अलावा त्वचा व ऑर्थो ओपीडी में भी मरीजों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
जनरल फिजिशियन डॉ. परमेंदर प्रजापति ने बताया कि करीब 130 मरीज देखे हैं। इनमें 50 फीसदी मरीज बुखार और सिरदर्द की समस्या से पीड़ित मिले हैं। बुखार से पीड़ित करीब 20 मरीजों को भर्ती किए गया है। जिला अस्पताल की मेडिसिन व बाल रोग ओपीडी में रोजाना 250-300 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 50 फीसदी बुखार से पीड़ित रहते हैं।