{"_id":"6ab0179bc70543186f038655","slug":"female-students-taught-safety-skills-on-no-bag-day-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145310-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नो बैग डे पर छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नो बैग डे पर छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 02- उच्च प्राथमिक विद्यालय में पेपर बैग बनाती छात्राएं। संवाद
कुरारा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौलीपुर में शनिवार को नो बैग डे मनाया गया। मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दाैरान छात्राओं को सुरक्षा के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम में छात्रों को पद्मश्री सुधा सिंह के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को मेहनत, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी गई। चाइल्ड सेफ्टी के तहत बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। असहज स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया।
शिक्षकों ने छात्रों को स्वच्छता, सुरक्षित भोजन और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। सिलाई-कढ़ाई गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने पेपर बैग बनाए। बेकार वस्तुओं का उपयोग कर गुड़िया बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। अंत में मेहंदी प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यहां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह, सहायक अध्यापक सिद्धार्थ प्रकाश, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अनुदेशिका प्रतिभा पांडे और पूनम गुप्ता मौजूद रहीं।