{"_id":"6695627df7ffac295c0f665a","slug":"fed-up-with-husbands-torture-woman-hangs-herself-brother-in-law-saves-her-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-113267-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाया फंदा, देवर ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाया फंदा, देवर ने बचाया
Mon, 15 Jul 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम बांकी में सोमवार को सुबह करीब 6.30 बजे एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया।
देवर ने किसी तरह नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। पीड़िता के पिता ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
कस्बे के बांकी मार्ग निवासी सुरेश यादव ने अपनी बेटी आकांक्षा यादव (22) की शादी मई 2023 में बांकी गांव निवासी रामप्रसाद के साथ की थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था।
रविवार की रात को भी उसने आकांक्षा को पीटा था। तंग होकर आकांक्षा ने सुबह फंदा लगा लिया। देवर रामप्रकाश खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर कूदा और भाभी को फंदे से उतारकर उनकी जान बचाई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। (संवाद)