फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Father-in-law and sister-in-law's husband accused of rape; complaint lodged with SP

Hamirpur News: ससुर व नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप, एसपी से शिकायत

Fri, 03 Jul 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and sister-in-law's husband accused of rape; complaint lodged with SP
- थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


भरुआ सुमेरपुर। महोबा की विवाहिता ने अपने ससुर और नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि आरोपित उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर उसे तीन वर्षीय पुत्री सहित घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी ससुराल बिंवार थानाक्षेत्र के एक गांव में है। उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पति की अनुपस्थिति में नंदोई ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में ससुर ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इन घटनाओं के कारण वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि गर्भ ठहरने के बाद ससुर और नंदोई उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे और उसकी तीन वर्षीय पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वह मायके चली गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने पहले थाना बिंवार में शिकायत की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पुलिस जांच का हवाला देकर उसे टालती रही। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में बिंवार थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed