फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers' hard work goes to waste; administration bogged down in survey process.

Hamirpur News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, प्रशासन सर्वे में अटका

Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers' hard work goes to waste; administration bogged down in survey process.
हमीरपुर। बीते माह लगातार हुई तीन दिन बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मूसलाधार बारिश से कटी व पकी खड़ी फसलों पर कहर बरपाया। फसलें भीगने व खेतों में पानी भरने से तिल, मूंग, उड़द और मूंगफली फसलों में 80 से 90 फीसदी का नुकसान होने का किसान अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के व्यक्तिगत क्षति के 37,716 दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें से 22,000 दावों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। शेष दावों का सर्वे आगामी पांच से छह दिनों में पूर्ण किए जाने का दावा कृषि विभाग कर रहा है। अभी भी हजारों की संख्या में किसान सर्वे का इंतजार कर रहे हैं। फसलों की बर्बादी देखकर किसानों के चेहरों में मायूसी छाई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में लगभग 1.92 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई गई हैं। इनमें 1.45 लाख हेक्टेयर में तिल, मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलें किसानों ने बोई थीं। इनमें तिल 95,590 हेक्टेयर, मूंग 11,487 हेक्टेयर, उड़द 8,010 हेक्टेयर और मूंगफली 32,814 हेक्टेयर में बोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक फसलें खेतों में कटी व पकी खड़ी थीं। मड़ाई कर अनाज घर लाने की तैयारी में थे। बारिश से कटी फसल की ढेरियां भीग गईं। भीगी फसल के दाने काले पड़ गए हैं। किसानों ने खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी रुपये खर्च किया था। अब इन फसलों से लागत तो दूर मजदूरी तक निकलना मुश्किल है।

फोटो 02 एचएएमपी। 05 दिनेश तिवारी।
बाढ़ में 20 बीघा तिल की फसल बर्बाद
बीते दिनों श्यामनाला व बिछुही नाला में आई बाढ़ से 20 बीघा तिल की फसल पूरी नष्ट हो गई है। इससे करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। लेखपाल सर्वे कर ले गया है लेकिन क्षतिपूर्ति अभी तक नहीं आई है। - दिनेश तिवारी, इचौली।
फोटो 02 एचएएमपी। 06 आशीष निगम।
तीन लाख से अधिक का नुकसान
35 बीघा में तिल की फसल बोई थी जो बाढ़ व अतिवृष्टि से खराब हो गई है। एक दाना भी घर आने की उम्मीद नहीं बची है। करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। क्षतिपूर्ति के नाम पर लीपापोती हो रही है। -आशीष निगम, न्यूरिया।
वर्जन:
अब तक 37 हजार से अधिक दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें 22 हजार दावों का सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष दावों का सर्वे अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। सबसे अधिक तिल की फसल प्रभावित हुई है। -डॉ. प्रमोद कुमार, उपनिदेशक कृषि।


अवकाश के चलते रिपोर्ट नहीं आ सकी है। अभी फसल बीमा कंपनी का सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका है। जल्द ही सर्वे कार्य पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed