फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drainage disrupted; MLA inspects the ground reality.

Hamirpur News: जल निकासी बाधित, विधायक ने देखी हकीकत

Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drainage disrupted; MLA inspects the ground reality.
फोटो02एचएएमपी11- चक मार्ग देखते सदर विधायक व तहसीलदार। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। जेके सीमेंट फैक्टरी की ओर से इंगोहटा-बदनपुर चक मार्ग और जलनिकासी व्यवस्था बाधित किए जाने की शिकायत पर सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने हकीकत देखी। शुक्रवार को तहसीलदार हिमांशु सिंह के साथ वह मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम को पत्र भेजकर बंद चक मार्ग खुलवाने तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों ने विधायक को बताया कि फैक्टरी के समीप बदनपुर को जोड़ने वाला पुराना सरकारी चक मार्ग बाउंड्रीवॉल बनाकर और खाई खोदकर बंद कर दिया गया है। इससे जलनिकासी बाधित होने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों का आरोप है कि फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी और जलभराव से फसलें प्रभावित हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान बीडी प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रधान सुघर सिंह, रामचंद्र शर्मा, इकबाल समेत कई किसान मौजूद रहे। वहीं फैक्टरी मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि चकरोड में कब्जा करने का आरोप निराधार है। चकमार्ग पूरी तरह से खुला हुआ है। आगे मिट्टी पड़ी होने के कारण पानी का बहाव रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed