फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Paid tribute to Gandhi and Shastri... the message of truth and non-violence resonated.

Hamirpur News: गांधी-शास्त्री को किया नमन...गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

Fri, 02 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Gandhi and Shastri... the message of truth and non-violence resonated.
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीएम ने कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के जरिए देश को स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया, जबकि शास्त्री ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी। कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में 29 पौधे रोपे गए। जिले में प्रभातफेरी, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, खेलकूद, रक्तदान, फल वितरण और सर्वधर्म प्रार्थना के कार्यक्रम हुए। विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, मेहंदी व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बस्तियों और नदी घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वनाधिकारी अरविंद कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कोषागार में वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो02एचएएमपी 21 चित्रों पर पुष्प अर्पित करते सपा नेता। संवाद

सपाइयों ने अर्पित किए पुष्प
शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीश खान में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर रामप्रकाश प्रजापति, संजय सिंह यादव, युगांक मिश्रा, नंदकिशोर शिवहरे,चंद्रवती वर्मा, अवधेश बहादुर सिंह, शारदा श्रीवास,गीता श्रीवास,गोकुल राजपूत राठ, लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, राघवेन्द्र यादव लकी, रिज़वान खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो02एचएएमपी- 22 पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी। संवाद

स्कूल व वर्णिता संस्था में मनाई जयंती
सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने जयंती मनाई। उधर आदर्श पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय प्रबंधक वसीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य रेहाना सिद्दीकी सहित शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। (संवाद)

जयंती पर 101 रिक्शा चालक सम्मानित
भरुआ सुमेरपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में 101 रिक्शा चालकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। रिक्शा यूनियन अध्यक्ष रणबहादुर, स्टेशन मास्टर मुकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

राम धुन के बीच महापुरुषों को नमन

गहरौली। क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय अलरा गौरा में झंडा फहराया गया। इसके बाद राम धुन हुई। इस दौरान कुलदीप चौरसिया ,सौरभ कुशवाहा,निर्दोष कुमार,अध्यक्ष हरगोविंद,कोटेदार इदरीश एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में संस्थापक सत्यदेव दीक्षित ने झंडा फहराया। (संवाद)


गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

सरीला। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राजपूत के आवास पर गोष्ठी हुई। यहां पर पूर्व सभासद एवं नगर अध्यक्ष जमील खान,रामेंद्र सिंह राजपूत,मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, मोहित यादव ने राष्ट्रपिताश्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पप्पू विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed