फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer killed forcibly feeding poison

किसान को जबरन जहर खिलाकर मार डाला

Wed, 26 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed forcibly feeding poison
किसान की मौत पर अस्पताल में गमगीन बैठा भाई मोहन व परिजन। - फोटो : amarujala

कोतवाली के औंता गांव में तीन लोगों ने किसान को जबरन जहर खिलाकर मार डाला। मृतक के भाई ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक की जेब से एक पत्र भी मिला है। जिसमें आरोपियों पर बेइज्जती करने व परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


फूलसिंह लोधी के चार बेटे रामगोपाल, मोहन, किशन और बृजभान हैं। चारों भाईयों के पास करीब 70 बीघा जमीन है। चारों भाई संयुक्त रूप से मिलकर खेती करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे किशन लोधी अपने खेत जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद खेत के आसपास मौजूद लोगों ने उसे तड़पता देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन जब तक मौके पर पहुंचे किशन की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई मोहन सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव के अर्जुन पुत्र नंदराम को दो भैंस के बच्चे बटाई पर दिए थे। कुछ दिन पहले उसने अपनी भैंसें मांगी थीं। जिसको लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा अर्जुन, नंदराम और रामसहाय ने गांव के बाहर बने उसके जानवरों के बाड़े पर भी कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसको लेकर उसका भाई परेशान रहने लगा। लकड़ी चोरी के मामले में किशन ने आईजी व डीआईजी तक से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और यह घटना हो गई। मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन किशन से गाली गलौज करते और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

जिससे वह गांव छोड़कर राठ में रहने लगा था। खेती के काम से वह गांव आता जाता रहता था। मृतक के छोटे भाई बृजभान ने नंदराम, रामसहाय और अर्जन पर किशन को जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल हवलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जेब से मिले सुसाइड नोट व आरोपों की जांच की जा रही है।

मृतक की जेब में मिला सुसाइड नोट
औंता गांव में दबंगों के जुल्मों से आहत किसान की जहर खाने से हुई मौत के बाद किसान की जेब में एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। सुसाइट नोट में किसान ने लिखा कि मेरी मां, भाभी व मेरे भाई व बच्चे मुझे माफ करना। मैं जो काम कर रहा हूं, बुरा कर रहा हूं। आपको बड़ा कष्ट होगा। लेकिन जो बेइज्जती अर्जुन व रामसहाय ने की, उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। मेरे बेटे का विशेष ध्यान रखना।

आरोपी धमकाते रहे, मगर पुलिस ने नहीं सुनी व्यथा
मृतक किसान के छोटे भाई बृजभान ने बताया कि दबंगों के जुल्म से उसका भाई किशन लोधी परेशान था। बीते माह अर्जुन, नंदराम ने उसकी लकड़ी चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत उसके भाई किशन ने पुलिस से की थी। शिकायत को लेकर आरोपी उसके भाई को धमकाने लगे थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


आरोपियों का कहना था कि पुलिस को जो रुपये उन्होंने दिए हैं उसे तुम दो। बृजभान ने बताया कि बीते 19 अक्टूबर को उसके भाई किशन ने एसपी, पुलिस उप महानिरीक्षक बांदा, आईजी इलाहाबाद को एक रजिस्टर्ड शिकायती पत्र भेजकर आरोपियाें द्वारा किए जा रहे जुल्म की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि उसका भाई दबंगों के भय से राठ में रहने लगा था। जिससे उसकी खेती पूरी तरह से चौपट होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed