फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer injured in bike fall dies

Hamirpur News: बाइक से गिरकर घायल किसान की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bike fall dies
फोटो- 21 एचएएमपी 14- मृतक गुमान सिंह : परिजन
राठ (हमीरपुर)। खेत से घर लौट रहे किसान की बाइक किशोरी को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी। हादसे में घायल हुए किसान को नौरंगा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई फिर झांसी रेफर किया गया जहां 18 दिन बाद इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझगवां गांव निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि छोटे भाई गुमान सिंह (42) एक अगस्त की दोपहर फसल देखकर घर लौट रहे थे। नहर पुलिया के पास सामने से आ रही किशोरी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में गुमान सिंह घायल हो गए थे। बताया कि बृहस्पतिवार रात भाई की मौत हो गई। मृतक के नाम डेढ़ बीघा खेती है। साथ ही वह भाइयों की जमीन बटाई पर लेकर खेती-बाड़ी करता था।
विज्ञापन

गुमान की माैत पर मां गंगा देवी, पत्नी रोशनी देवी, बेटी मन्नू, भाई रामेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और प्रमोद सिंह रो-रोकर बेहाल रहे। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed