फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer hanged himself at home and committed suicide

Hamirpur News: किसान ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself at home and committed suicide
फोटो 18 एचएएमपी 31- मृतक मंगल की फाइल फोटो। परिजन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के बरहारा गांव में शनिवार रात किसान मंगल (52) ने घर के कमरे में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने फसल खराब होने और कर्ज के चलते परेशान रहने की बात कही है। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई भानु प्रताप ने बताया कि मंगल के पास पांच बीघा कृषि भूमि थी। उसने खेत में उड़द और तिल की फसल बोई थी। शनिवार शाम वह फसल देखने खेत गया था। परिजन के अनुसार फसल खराब होने और कर्ज के चलते वह परेशान था। मंगल पर इंडियन बैंक के क्रेडिट कार्ड का करीब 1.25 लाख रुपये बकाया था। इसके अलावा गांव के कुछ लोगों से भी कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे मंगल के बेटे रिंकू ने पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम विकास कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फसल खराब होने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शराब पीने का आदी होने और जालौन जिले से जुड़े किसी वारंट की बात भी सामने आई है। राजस्व टीम से खेत और फसल की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed