फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies, two injured after tractor overturns

Hamirpur News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दो घायल

Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies, two injured after tractor overturns
फोटो 11 एचएएमपी 25- घटना स्थल पर बिजली पोल लादे खड़ा ट्रैक्टर। संवाद
बिवांर। बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक वृद्ध किसान की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा बिजली पोल लादकर लाते समय हुआ। लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निवादा गांव निवासी नत्थू सिंह (60), बलराम और अनुज साहू विभूनी गांव से ट्रैक्टर से बिजली पोल लादकर लौट रहे थे। थाना से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राठ स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने वाहन मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे तीनों लोग सड़क पर गिर गए। नत्थू सिंह के पैरों और हाथों से ट्रॉली के पहिए निकल गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से कानपुर भेजा गया। अधिक खून बहने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में बलराम और अनुज भी घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तूफान से पोल टूटने के कारण गांव में बिजली नहीं थी। इसलिए वह लोग स्वयं ट्रैक्टर से पोल लेने गए थे। अधिवक्ता राजेश साहू ने कहा कि बिजली पोल लाना विभाग का काम है ग्रामीणों का नहीं। उन्होंने इस घटना के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। थाना प्रभारी नंदराम ने हादसे की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed