फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies in collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में युवा किसान की मौत

Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in collision of two bikes
राठ (हमीरपुर)। जरिया मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। जिसमें एक युवक को उपचार के लिए झांसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी गंगाचरन राजपूत ने बताया कि मंगलवार को उनके भाई पुष्पेंद्र कुमार (28) कस्बा सरीला से डीजल लेने गए थे। दोपहर 12 बजे अपने साथी धीरेंद्र के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। सरीला से कुछ दूर निकलते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पुष्पेंद्र, धीरेंद्र घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी बाइक में सवार तीन लोग भी घायल हुए। राठ सीएचसी से पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। झांसी जाते रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के नाम पर 15 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती करते थे। गंगाचरन ने बताया कि मृतक पुष्पेंद्र का रिश्ता कछवाकला गांव तय किया था। 15 जून को उनकी बरात जानी थी। मां पुष्पा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed