फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies due to cold while watering fields

Hamirpur News: खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से किसान से मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to cold while watering fields
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ठंड की चपेट में आकर भर्ती मरीज। - फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ठंड की चपेट में आकर भर्ती मरीज।
हमीरपुर। सुबह से कोहरा छाए रहने व दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से शनिवार को कड़ाके की ठंड रही। गलनभरी सर्दी में लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं सर्दी लगने से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए गए जनपद फतेहपुर के किसान को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को एक डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार को करीब दस बजे कोहरा छटने के बाद भी दिनभर धुंध छाई रही। धूप न निकलने के कारण लोग सर्दी से बेहाल दिखाई दिए। शनिवार को जिला अस्पताल 304 मरीज पहुंचे। इनमें करीब डेढ़ सौ मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

वहीं फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानांतर्गत दपसौरा गांव निवासी किसान रामकरन (58) को उनके परिजन जिला अस्पताल लाए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि पिता के नाम चार बीघा खेत है। शुक्रवार को पिता खेत में पानी लगाकर घर लौटे तो उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed