{"_id":"66edcb23fbe3d836b10dad66","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-due-to-crop-failure-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-115449-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फसल खराब होने से किसान ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फसल खराब होने से किसान ने फंदा लगाकर जान दी
Sat, 21 Sep 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। बलकट में खेती लेकर किसानी कर रहे किसान ने बारिश से फसल खराब हो जाने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बारिश में उड़द व मूंग की फसल चौपट होने से वह परेशान थे।
थाना व मझगवां गांव निवासी संतोष अहिरवार ने बताया कि उनका चचेरा भाई झल्लन अहिरवार (45) तीस बीघा खेती बलकट (ठेका) पर लेकर किसानी करते थे। इस वर्ष खेती में उड़द और मूंग की फसल बोई थी। अधिक बारिश होने पर उनकी फसल पूरी तरह चौपट हो गई। इससे वह परेशान रहने लगे थे।
बृहस्पतिवार की रात कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका देखा । मृतक के परिवार में मां गुदनिया, पत्नी ओमवती, बेटे सतीश, बेटी रचना है। मझगवां थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।