{"_id":"5f1339cc8ebc3e636e6ba5ea","slug":"fallo-up-hamirpur-news-knp5719553118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के हत्यारों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। मझगवां थाने के कोठा गांव में गला रेतकर की गई महिला की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस सहित स्वाट व डॉग स्कॉवयड की टीमें खोजबीन में जुटी है।
कोठा गांव निवासी स्व. मनमोहन सिंह की पत्नी राममूर्ति (63) गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। महिला पति की मौत के बाद पिछले चार साल से अपने मकान में अकेले रह रही थी। शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में मिला था। मामले में पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।