{"_id":"599c73e34f1c1b81028b463b","slug":"engine-fire-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में लगी आग, हड़कंप
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में दूसरे इंजन को जोड़ते रेलवे कर्मी।
- फोटो : amar ujala
जबलपुर से लखनऊ तक जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस के इंजन में मंगलवार को सुबह 5:35 बजे आग लग गई है। इंजन से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। यात्री सहम गए।
हालांकि आग लगने की आहट मिलते ही चालक ने ट्रेन रोक दी। ढाई घंटे बाद जब दूसरा इंजन आया तब कहीं ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
जबलपुर से लखनऊ जाने वाली गाड़ी नंबर15206 चित्रकूट एक्सप्रेस 5:30 बजे रागौल स्टेशन पहुंची। ट्रेन जैसे ही यहां से आगे के लिए रवाना होने लगी। इसके इंजन से धुआं निकलने लगा।
इस पर लोको पायलट संदीप यादव ने ट्रेन को रोक दिया। धुआं कम होते ही पुन: ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए इंजन स्टार्ट किया तो उसमें आग लग गई। यह देख उसने फिर से इंजन बंद कर दिया और आग बुझाने का प्रयास किया।
लोको पायलट ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। जिस पर घाटमपुर से एक दूसरे इंजन को इस ट्रेन को ले जाने के लिए भेजा गया। आगे वाली बोगियों में बैठे कुछ यात्रियों को इंजन में आग लगने की भनक लग गई। जिससे वह सहम गए। दूसरा इंजन आने के बाद ढाई घंटे बाद यह ट्रेन रवाना हुई।