फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electricity was cut off in 18 villages for nine hours, disrupting people's sleep.

Hamirpur News: नौ घंटे गुल रही 18 गांवों की बिजली, उड़ी लोगों की नींद

Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in 18 villages for nine hours, disrupting people's sleep.
फोटो 22 एचएएमपी 20- राठ पावर हाउस में फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग
राठ (हमीरपुर)। पावर सबस्टेशन में ब्रेकर सीटी खराब होने से गोहांड व सरीला कस्बे के साथ 18 गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे ठप हो गई। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान हुए। देर रात करीब डेढ़ बजे कर्मचारियों ने ब्रेकर सीटी अलग कर सीधी लाइन जोड़ी और दोनों कस्बे की आपूर्ति बहाल कर दी। इससे चार घंटे लोग बिना बिजली के रहे। वहीं 18 गांव की आपूर्ति करीब नौ घंटे बाधित रही।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली कटने से उनकी नींद और कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से बेहाल हैं और विभाग की उपेक्षा के चलते उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राठ पावर सबस्टेशन से जुड़े गोहांड व सरीला कस्बे के साथ 18 गांवों की बिजली रात 9:30 बजे अचानक गुल हो गई। इस पर कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया लेकिन कहीं कोई दोष नहीं मिला। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे कर्मचारियों ने ब्रेकर सीटी अलग कर सीधी लाइन जोड़कर दोनों कस्बों की बिजली बहाल की वहीं ग्रामीण फीडर रातभर बंद रहा। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गांवों की बिजली भी बहाल हो पाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन







भारी पड़ रही लाइनमैनों की कमी

पावर हाउस में लाइनमैनों की भारी कमी इस संकट का मुख्य कारण है। वर्ष 2014 में लाइनमैनों की संख्या 28 थी जो फाल्ट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच जाते थे। अब यह संख्या घटकर केवल नौ रह गई है। जनपद के सबसे बड़े कस्बे के लिए इतनी संख्या पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है। पुरानी मशीनें, बढ़ता लोड और ओवरलोड के कारण बिजली कटौती दिन और रात में कई घंटे तक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केबल जलने से 10 घंटे गायब रही बिजली

नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी परवीन खातून ने बताया कि मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए डाले गए केबल में बुधवार रात आग लग गई थी। लोगों ने विभाग के अफसरों को फोन किया तो किसी ने रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार दोपहर में लाइन सही होने पर 10 घंटे बाद बिजली मिली है।







जाग कर बिताईं दो रातें

नगर के बजरिया निवासी कपिल राजपूत ने बताया कि बुधवार रात केबल जलने से दस घंटे लाइट नहीं रही। बृहस्पतिवार रात 9.30 पर लाइट जाने के बाद तड़के दो बजे आपूर्ति चालू हुई। लाइट आते ही मोहल्ले के फेस उड़ गए। दो रातें जाग कर बिताईं। शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

फोटो 22 एचएएमपी 20- राठ पावर हाउस में फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 20- राठ पावर हाउस में फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

फोटो 22 एचएएमपी 20- राठ पावर हाउस में फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 20- राठ पावर हाउस में फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed