फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity,civic,hamirpur news

चार दिन बाद मिली बिजली, ग्रामीणों को राहत

Tue, 15 Jun 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,hamirpur news
पत्योरा। बीते शनिवार की रात मौरंग भरने जा रहे डंपर के चालक ने तीन बिजली के खंभे तोड़ डाले थे। जिससे 15 पोलों के तार उतर गए थे। जिससे क्षेत्र के छह गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध जताया था। इसके बाद भी लाइनमैनों की लापरवाही से चार दिन बाद मंगलवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पत्योरा गांव निवासी देवसरन सिंह, समलिया सिंह, छुटकू निषाद ने बताया शनिवार से बिजली न आने से पेयजल का संकट रहा। मजरा शिवरामपुर में भी पांच दिनों से पोल टूटा पड़ा है। जिससे पूरे मजरे में बिजली आपूर्ति बाधित है। कहा लाइनमैनों की कमी के कारण बिजली लाइन नहीं बन सकी। लाइनमैन राजाबाबू ने बताया रविवार देर रात सामान आ पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को काम शुरू हुआ, लेकिन दोपहर में फिर एक ट्रक चालक ने तार गिरा दिया। जिससे सोमवार देर रात लगे रहने के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी। कहा मंगलवार को सप्लाई सुचारु कर दी गई है। अवर अभियंता रविंद्र साहू ने कहा कैनाल फीडर से जुड़े सभी गांव जलाला, पत्योरा, बड़ा कछार व छोटा कछार आदि गांवों में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। जल्द ही मजरा शिवरामपुर का टूटा पोल सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed