फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   election

परछछ में दोबारा होगा प्रधान का चुनाव

Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
election
मौदहा (हमीरपुर)। परछछ गांव में प्रधान का चुनाव दोबारा होगा। एसडीएम कोर्ट ने पूर्व में हुआ चुनाव रद्द कर दिया है। चुनाव में विजयी युवती की उम्र मतदान के समय निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं थी। इसलिए रनर रहे प्रत्याशी ने मामला कोर्ट में दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

परछछ गांव में अनुसूचित जाति की प्रधान पद की सीट पर अंशिका गौतम चुनाव मैदान में उतरी थीं। यह चुनाव तीन मई 2021 को हुआ था। अंशिका चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र की प्रधान बन गई। 20 मई 2021 को इस पद पर दूसरे नंबर पर आए महरजवा ने उपजिलाधिकारी न्यायालय में उसकी जीत और प्रत्याशिता को चुनौती दी। उसने कहा कि अंशिका गौतम ने जब चुनाव लड़ा तब उसकी उम्र मात्र 20 वर्ष 13 दिन थी। इस पद के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

वाद दायर करने वाले प्रत्याशी के अधिवक्ता राकेश मोहन दीक्षित ने बताया कि एक साल पहले दर्ज हुए इस वाद में सच सामने आ गया। एसडीएम सुरेंद्र कुमार यादव की कोर्ट ने चुनाव रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने के लिए पंचायत कर्मचारियों को निर्देशित किया है। नियमानुसार तीन माह के अंदर इस पद पर चुनाव हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed