फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight people, including two teachers, were injured when an auto-rickshaw collided with a Scorpio.

Hamirpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो में सवार दो शिक्षिकाओं समेत आठ घायल

Wed, 08 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Eight people, including two teachers, were injured when an auto-rickshaw collided with a Scorpio.
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड पर चंद्रावल पुल के पास मंगलवार को ऑटो में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो शिक्षिकाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी व पुलिस टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




नगर के मली कुंआ चौराहे से टिकरी जा रहे ऑटो में चंद्रावल नदी के पुल के मोड़ पर स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ऑटो में सवार रोहारी निवासी बाबादीन (54) व उनकी पत्नी मेसर (50), सिलौली निवासी पूजा (25), मौदहा निवासी कंचन (36), भैंस्ता निवासी राजीव, धौसर (बांदा) निवासी रामकली (70), टिकरी निवासी रोहित (28) व नवल (18) घायल हुए। इनमें प्राथमिक विद्यालय उर्दना जा रहीं अध्यापिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय व कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन






डग्गामार वाहनों पर लगाम न लगने से हादसे बढ़े



क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा जैसे डग्गामार वाहन ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। तीन सवारी वाले ऑटो में आठ-दस लोग बैठाते हैं, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती न होने से दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed