फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   e rikshaw driver against daggamar wehicle

डग्गामार वाहनों के विरोध में ई-रिक्शा चालक

Mon, 04 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
e rikshaw driver against daggamar wehicle
थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते ई-रिक्शा चालक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन से चलने वाले ई-रिक्शा चालकों ने डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन आने वाले डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। एसओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक संघ ने रविवार को एसओ रामाश्रय यादव को ज्ञापन देकर बताया कि वह लोग स्टेशन से सवारियां लेकर कस्बे में छोड़ते हैं। इससे परिवार का भरण पोषण होता है। लेकिन कुछ दिन से मुख्यालय सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले आपे, मैजिक और डग्गामार वाहन चालक रेलवे स्टेशन से सवारियां भर रहे हैं। जब वह लोग विरोध करते हैं तो गाली-गलौज कर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक संघ ने इन वाहनों के स्टेशन से सवारियां लेेने पर रोक लगाने की मांग की है। को कहा है।कहा कि डग्गामार वाहन चालक बस स्टैंड से ही सवारियां भरें। मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार खरे, ई-रिक्शा चालक कमलेश कुमार, सोनू सिंह, बलवीर, हनीफ खां, रामसिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed