फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dumper hits trolley, tractor rider dies

Hamirpur News: डंपर ने ट्रॉली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits trolley, tractor rider dies
राठ (हमीरपुर)। हमीरपुर रोड पर गहरा चौकी के पास धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डंपर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आई है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके पर भाग निकला।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी कौशल किशोर राजपूत (23) ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर जालौन के मोंठ बेचने जा रहा था। साथ में ट्रैक्टर पर चचेरे भाई आशीष कुमार (19) व पड़ोसी प्रदीप कुमार (19) भी बैठे थे। हमीरपुर रोड पर गहरा चौकी के पास पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के दोनों पहिये निकल गए। इससे ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। ट्रैक्टर में बैठा आशीष कुमार उछलकर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे कौशल मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं डंपर चालक दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आशीष कुमार अविवाहित थे और अपने पिता के साथ खेती व मजदूरी करते थे। मौत पर पिता हरीसिंह, मां प्रेमवती, बड़े भाई राममिलन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed