फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dumper hits bike riders, MLA catches him

Hamirpur News: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, विधायक ने पकड़ा

Wed, 06 Nov 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 06 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike riders, MLA catches him
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर थानाक्षेत्र के कुंडौरा नारायनपुर के मध्य हाईवे पर कॉलेज से घर जा रहे बाइक सवार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना कर भाग रहे डंपर को सदर विधायक ने गाड़ी से कुंडौरा गांव के निकट पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं आधे घंटे तक एंबुलेंस के न आने पर घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिलहड़ी गांव निवासी मोहित (21) अपने साथी कृष्णगोपाल (22) के साथ राजकीय महाविद्यालय कुछेछा गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। तभी कुंडौरा नारायनपुर के मध्य हाईवे पर उनको कबरई से कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से मुख्यालय जा रहे सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति की गाड़ी ने भाग रहे ट्रक को कुंडौरा के पास पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर चालक सहित डंपर को सौंप दिया।

उधर, घटना के बाद कॉल करने बाद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के न आने पर पुलिस ने मुख्यालय की ओर जा रही ऑटो की सवारियों को बस में बैठा दिया। इसके बाद ऑटो में दोनों घायलों को बैठाकर सदर अस्पताल भिजवाया। घायल कृष्णगोपाल ने बताया कि वह शटरिंग लगाने का काम करता है। मोहित बीएससी का छात्र है। वह कॉलेज काम से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed