फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dumper and truck collide on the highway, driver and helper killed

Hamirpur News: हाईवे पर डंपर व ट्रक टकराए, चालक व खलासी की मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dumper and truck collide on the highway, driver and helper killed
 हाईवे पर सुमेरपुर गल्ला मंडी में पास खड़ा क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद - फोटो : हाईवे पर सुमेरपुर गल्ला मंडी में पास खड़ा क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात सुमेरपुर नवीन गल्ला मंडी के सामने ट्रक और डंपर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। डंपर चालक व खलासी की मौत हो गई। ट्रक का चालक व खलासी घायल हो गए। वही ट्रक चालक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सुमेरपुर कस्बा में हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने ट्रक एवं डंपर की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर चालक कानपुर नगर के चरैया साढ़ निवासी संजीव कुमार (27) व इसी गांव के रोहित कुमार (24) खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर से मिले मोबाइल फोन एवं कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की शिनाख्त के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए हैं। चालक संजीव की पत्नी पत्नी नीरज कुमारी, बेटी रश्मि व बेटा यश बेहाल हैं, वहीं रोहित अविवाहित था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक बांदा जिले के बिजली खेड़ा निवासी काली (40) को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। ट्रक के खलासी बांदा के झंझरा गांव निवासी राजू (50) को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बताया कि खाली डंपर कबरई की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक बांदा से इंटरलॉकिंग ईंट लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। ट्रक के गलत साइड में घुसने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed