फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dug road became trouble

नमामि गंगे परियोजना ग्रामीणों के लिए बनी बवाले जान

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
dug road became trouble
भरुआसुमेरपुर। नमामि गंगे परियोजना से खोदे गए रास्ते ग्रामीणों के लिए बवाल-ए-जान बना हैं। ग्रामीण खेतों से फसलों को घर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। गलियों में बेहिसाब कीचड़ भरा रहने से चलना फिरना दूभर है।
विज्ञापन

बिदोखर पुरई निवासी संतराम श्रीवास, अतर सिंह, भूपेंद्र यादव, विनय यादव, राजू श्रीवास, मुन्ना यादव, बाबूराम श्रीवास, भागवत प्रसाद यादव, बृजेश सोनी ने बताया कि डा.रामप्रकाश सोनी के दरवाजे से पावर हाउस के लिए गई मुख्य रास्ता की हालत बेहद खस्ता है। पाइप लाइन डालने के लिए खरौआ कुआं से सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल तक खोदी गई रास्ता में चलना फिरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

संतराम से भूरा यादव के दरवाजे तक रास्ता कीचड़ से भरा है। साथ ही पाटनपुर, रोहारी से आने वाले लोग अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस रास्ते में विद्यालय भी संचालित है। छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाने को तरस रहे हैं। जनपद के दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने रास्ते को जल्द बनवाने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव ने जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह में एक बार हो तटबंधों की सफाई
हमीरपुर। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक प्रभागीय वनाधिकारी उमेशचंद्र राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार नदियों के तटबंध की सफाई कर लोगों को जागरूक किया जाए। स्कूल कालेजों में गोष्ठियां की जाएं। नुक्कड़ नाटक व यमुना नदी के तटों पर आरती कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए। एसडीएम सदर संजय मीणा, बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना जायसवाल, पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह चौहान सहित जिला गंगा समिति के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed