फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Due to strictness, 13 students left the semester exams.

Hamirpur News: सख्ती के चलते 13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सेमेस्टर की परीक्षाएं

Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Due to strictness, 13 students left the semester exams.
गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं सख्ती के चलते 13 परीक्षार्थियों ने छोड़ दीं। बुधवार को झांसी से आई उड़नदस्ता टीम ने जिले के कई महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव स्थिति स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि तीनों पालियों में परीक्षाएं हुई हैं। सभी 146 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, लोदीपुर निवादा में संचालित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह पाली में आयोजित बीए पंचम सेमेस्टर माइनर विषय की परीक्षा के लिए 251 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सख्ती के चलते छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी हैं। दोपहर पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर में शिक्षा शास्त्र व बीएससी अनिवार्य माइनर विषय की परीक्षा कुल 104 छात्र-छात्राओं को देनी थी। इनमें तीन ने परीक्षा छोड़ दी है। शाम पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर में शिक्षा शास्त्र व गृहविज्ञान विषय की 27 छात्राओं ने परीक्षाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिवांर कस्बा स्थिति हीरानंद पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुबह पाली में बीए पंचम सेमेस्टर अनिवार्य माइनर विषय व बीएससी के लिए 164 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें चार परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं।

दोपहर पाली में बीए- बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 91 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी शामिल रहे। शाम पाली में एमए तृतीय शिक्षा शास्त्र व गृहविज्ञान एवं इतिहास की 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed