{"_id":"e8701130e607b2a6430ca9314fda4131","slug":"druken-soldier-violence-by-colleagues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नशेबाज सिपाही ने उत्पात मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाज सिपाही ने उत्पात मचाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
कसबे में देवगांव चौराहे के पास स्थित शराब के ठेके में आबकारी विभाग के एक सिपाही ने जमकर उत्पात किया। आबकारी विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद नशे में चूर सिपाही का आबकारी अधिकारी ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
दोपहर को लगभग 2 बजे आबकारी विभाग में कार्यरत सिपाही जितेंद्र सिंह तोमर देवगांव चौराहे में शराब के ठेके में जाकर नशे में उलूल जलूल बकने लगा। उसके शोर शराबे को सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। उसे रोकने के लिए किसी की हिम्मत नही हुई।
विज्ञापन
इसकी सूचना अपर जिलाधिकारी को दी। इस पर एडीएम ने जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल को मौके पर भेजा। उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर सिपाही जितेंद्र सिंह तोमर को नशे की हालत में गाड़ी में बैठाकर मुख्यालय ले आए।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी ने बताया कि एडीएम के आदेश पर सिपाही का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।