फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Driver stuck in dumper cabin, rescued safely after three and a half hours

Hamirpur News: डंपर के केबिन में फंसा चालक, साढ़े तीन घंटे बाद सुरक्षित निकाला

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Driver stuck in dumper cabin, rescued safely after three and a half hours
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर गिट्टी भरा डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गया। जिसमें चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और दमकल कर्मी साढ़े तीन घंटे बाद बाहर निकाल सके।
विज्ञापन


जनपद पीलीभीत के गांव सबईपुर निवासी डंपर चालक गुरपेन्द्रर सिंह (24) कबरई से गिट्टी लोड करके कानपुर जा रहा था। सुबह तीन बजे चंदौखी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने डंपर में कट मार दिया। जिससे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में खड़े यूकेलेप्टिस पेड़ से टकरा गया। केबिन के अंदर चालक गुरपेन्द्रर सिंह फंस गया। मौके पर आई कुछेछा पुलिस और फायर टीम ने मशक्कत कर तीन घंटे बाद चालक को केबिन से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। चचेरे भाई गुरुपेंच सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सक की गैर मौजूदगी में स्टॉफ ने इलाज से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed