फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dozens of villages lost power due to strong storm and rain, one girl died

Hamirpur News: तेज आंधी व पानी ने गुल की दर्जनों गांवों की बिजली, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dozens of villages lost power due to strong storm and rain, one girl died
हमीरपुर/ सुमेरपुर/ मौदहा/ कुरारा। रविवार दोपहर बाद आई तेज आंधी पानी में सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए। वहीं कई सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सुमेरपुर में तेज आंधी के कारण एक मासूम की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार दोपहर तेज आंधी के साथ हुई बारिश से सैकडों पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए। जिससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं लोगों को पेयजल के लिए भारी मुसीबत उठानी पड़ी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि आंधी पानी से हुए नुकसान की रिपोर्ट मंगाई गई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।
विज्ञापन


भरूआसुमेरपुर संवाद के अनुसार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आई जोरदार आंधी से क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए। आंधी से आम की फसल को करारा झटका लगा है। वहीं जमींदोज पेड़ों के विद्युत लाइनों में गिर जाने से 33 केवी व 11 केवी की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं132 केवी पावर हाउस से हमीरपुर, सिसोलर, सुमेरपुर द्वितीय, पारा, परेहटा सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा फैक्टरी एरिया के दो फीडर व पत्योरा पंप कैनाल की आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी लाइन की आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। वहीं कस्बे में डाक बंगला के समीप 11 हजार की लाइन में पेड़ गिर जाने से कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। बड़ी पुलिया के पास 630 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कुरारा संवाद के अनुसार कस्बा में रविवार दोपहर करीब दो बजे बेमौसम बरसात व तेज आंधी से दर्जनों लोगों के टीन टप्पर उड़ कर खेतों में जा गिरे। मंडी समिति में तेज आंधी से टीन शेड खेतों में जा गिरी। वहीं बेरी तिराहा में टीन शेड उड़कर रोड पर गिर गई। क्षेत्र के जल्ला फीडर में फाल्ट आने से भैंसापाली, चकोठी, जखेला, रिठारी, शंकरपुर, पारा कंडोर आदि गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एकल पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव में छत में खेल रही मासूम आंधी आने से नीचे गिर गई। जिसे परिजन जिला अस्पताल लाए। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुंडौरा गांव निवासी जान्हवी (9) पुत्री किशन कुमार दोपहर बाद मौसम सुहाना होने पर छत में खेल रही थी। तभी आई तेज आंधी में वह नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डा. एके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुख्यालय के पुराना बेतवा घाट निवासी रोहन (6) पुत्र अर्जुन आंधी के चलते छत सेे गिरकर घायल हो गया। जिसके हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed