फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctors recovered after 46 hours in case of assault on driver and conductor

Hamirpur News: चालक-परिचालक के साथ मारपीट में 46 घंटे बाद डाॅक्टरी

Thu, 16 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Doctors recovered after 46 hours in case of assault on driver and conductor
भरुआ सुमेरपुर। परिवहन निगम के चालक-परिचालक के साथ इंगोहटा में हुई मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने महिला परिचालक का 46 घंटे बाद मेडिकल कराया। इसके बाद घटनास्थल पर ले जाकर लोगों से पूछताछ की है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को हमीरपुर से महोबा जा रही परिवहन निगम की बस की परिचालक आरती कुशवाहा चालक सचिन के साथ महिला यात्री संतोषी कुमारी से वाद-विवाद हो गया था। उसने परिजनों को इंगोहटा बस स्टैंड में बुलाकर दोनों के साथ गाली-गलौज करके मारपीट की। इस दौरान चालक-परिचालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। परिचालक का आरोप है कि दबंगों ने कैश बैग व टिकट मशीन भी छीन ली थी। यात्रियों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने कैश बैग और टिकट मशीन वापस कर दी थी लेकिन मांग पत्र अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर महज मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना के 46 घंटे बाद पुलिस ने परिचालक आरती कुशवाहा को छानी सीएचसी ले जाकर डॉक्टरी परीक्षण कराकर घटनास्थल पर ले जाकर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ करके बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। सामान्य मारपीट हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक-परिचालक की पिटाई का मामला पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचा

भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में रोडवेज परिवहन निगम की बस के चालक-परिचालक की मंगलवार को हुई पिटाई का मामला पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंच गया है। रोडवेज कर्मचारी संघ ने शिकायती पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पैदल मार्च कर पुलिस अधीक्षक के नाम मांग पत्र दिया है। बताया कि हमीरपुर से महोबा जा रही डिपो की बस में एक महिला यात्री बोनट पर बैठ गई थी। पीछे सीट खाली होने पर परिचालक आरती कुशवाहा व चालक सचिन पाल ने बैठने को कहा तो इस बात पर वह बहस करने लगी। चालक व परिचालक से अभद्रता की। इंगोहटा तिराहे पर महिला के बुलावे पर आए लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। दूसरी तरफ घटना को सुमेरपुर थाना पुलिस ने हल्के में लिया और आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

ज्ञापन देने वालों में महेश कुमार, भुवनेश कुमार, धर्मराज, छेद लाल पाठक, राजनारायण त्रिपाठी, सुनील कुमार, आरती, धर्मेंद्र यादव, इश्तियाक अली, अहमद, जेके गुप्ता, अवधेश सविता समेत अन्य चालक-परिचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed