{"_id":"660d97e3ac4a3c01fd0e2e7b","slug":"do-not-share-your-otp-with-anyone-ruby-hamirpur-news-c-223-1-ham1001-109733-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ओटीपी किसी से साझा न करें : रूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना ओटीपी किसी से साझा न करें : रूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में साइबर सेल कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें पुलिस के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक दारा सिंह व रूबी यादव की टीम ने साइबर अपराध पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया।
बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपनिरीक्षक दारा सिंह ने बताया कि साइबर अपराध में स्मार्टफोन से अनेक तरीकों से साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता है। बचने के लिए अपने फेसबुक, जीमेल, स्टाग्रांम आदि को सुरक्षित रखने के लिए टू स्टेप सत्यापन मोड को ऑन कर के रखें। बैकिंग फ्राड से बचने के लिए अपना मोबाइल ओटीपी किसी के साथ साझा न करेें।
आरक्षी हेमंत सागर ने बताया कि युवा पीढ़ी के साथ अनेक नये नये तरीकों से साइबर अपराध की घटनाएं होती है। अज्ञात वीडियो काल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर युवाओं से धन उगाही की जाती है। वाइस चेंजर के माध्यम से दोस्त रिश्तेदार आदि बता कर पैसे मांगे जाते है। आरक्षी प्रतिभा सिंह ने बताया कि किसी भी तरह के साइबर अपराध घटित होने पर उसे छिपाएं नही और तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1930 तथा 155260 पर सूचित करें। छोटेे बच्चों के साथ मोबाइल गेम ऐप से साइबर अपराध घटित होते हैं। छोटे बच्चों पर अभिभावक निगरानी रखें। प्रोफेसर डॉ. शीराज खान ने साइबर अपराध से बचने के लिए सभी छात्र छात्राओं से अपील की।