फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM inaugurated the lift in the college

Hamirpur News: डीएम ने काॅलेज में लिफ्ट का किया लोकार्पण

Mon, 28 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM inaugurated the lift in the college
राठ। शहर के चित्रगुप्त इंटर कालेज में तिमंजिला अतिथि गृह में भारोत्तोलन प्रणाली (लिफ्ट) लगाई गई है। डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व एडीएम डॉ. नागेंद्रनाथ यादव ने लोकार्पण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

डीएम डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा अपनी स्थापना के 200 वर्ष मना रहा हमीरपुर जनपद ढेर सारी ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। कहा ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व के राठ नगर में यह विद्यालय उपलब्धियों के कीर्तिमान गढ़ रहा है। लिफ्ट के लोकार्पण के लिए देववाणी संस्कृत में लगाए गए शिलालेख पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार की सराहना की। एडीएम डॉ. नागेंंद्रनाथ यादव ने कहा चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की गौरवशाली परंपरा अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार ने कहा विद्यालयों में तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा दी जाती है पर आध्यात्मिक शिक्षा का अभाव है। अधूरी शिक्षा से व्यक्ति विज्ञानी हो सकता है पर ज्ञानी नहीं। डीएम ने कॉलेज की छात्रा कशिश, छात्र देववृत को गीतकार के रूप में व छात्र हर्षित को चित्रकार के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed