{"_id":"6457f94efb2901143707d4d4","slug":"dm-got-angry-after-seeing-bricks-lying-near-the-booth-hamirpur-news-c-12-1-221110-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बूथ के पास ईंटें पड़ीं देख डीएम भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बूथ के पास ईंटें पड़ीं देख डीएम भड़के
Mon, 08 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 08 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरीला/गोहांड। निकाय चुनाव में मतदान के लिए डीएम डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी ने गोहांड व सरीला में मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, पिंक बूथ आदि का निरीक्षण दिया। गांधी इंटर कालेज में बने बूथ के पास ईंटें पड़ी देख नाराजगी जताई।
सरीला कस्बे के जीआईसी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां गोहांड व सरीला निकाय चुनाव की मतगणना की जानी है। रविवार को डीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। मतगणना के लिए बनाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया। सरीला में बने पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया। वहीं गोहांड के गांधी इंटर कालेज में बने चार बूथों व ब्लाक में बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया। मौके पर ईंट पड़ीं देख नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य को तत्काल ईंटें हटाए जाने के निर्देश दिए। निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम एसपी विश्वकर्मा, तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला, सीओ आशीष यादव, आरओ रामसागर, आशीष चौहान, दृगपाल वर्मा, जरिया एसओ विनोद सरोज, एसआई संगमलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।