फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District hospital to launch ICU; a surgeon will be posted there.

Hamirpur News: जिला अस्पताल का शुरू होगा आईसीयू, सर्जन की होगी तैनाती

Sat, 17 Oct 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
District hospital to launch ICU; a surgeon will be posted there.
फोटो 17 एचएएमपी 16- शहर स्थिति जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। संवाद
हमीरपुर। मंडलायुक्त ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी और मरीजों से भी बातचीत की। छह साल से धूल फांक रहे आईसीयू वार्ड को जल्द संचालित कराए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि वह जनरल सर्जन की तैनाती के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को पुरुष व महिला अस्पतालों का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही आईसीयू वार्ड शुरू कराए जाने के लिए समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने मरीजों को बेवजह रेफर न करने और बाहर की दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी। कहा कि जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड जल्द संचालित कराए जाने की कवायद की जा रही है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए शासन को लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनरल सर्जन की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों में निकल रहे डेंगू के मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. आरएस प्रजापति, सीएमएस महिला डॉ. राजीव शाक्य सहित सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed