फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District Bar Association's strike postponed till September 6

Hamirpur News: जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल छह सितंबर तक स्थगित

Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association's strike postponed till September 6
हमीरपुर। विभिन्न मांगों को लेकर चल रही जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल 18 वें दिन छह सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने बैठक कर फैसला लिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगा जनपद न्यायाधीश व सीजेएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर बीते 11 अगस्त से हड़ताल शुरू कर दी। न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही हड़ताल के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। बीते दिनों एसोसिएशन अध्यक्ष फूल सिंह राजपूत, महामंत्री देवी प्रसाद शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ताओं ने प्रयागराज पहुंच जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मुलाकात की। उन्हें अपनी समस्याएं बता उन्हें पूरा कराने की मांग की। अध्यक्ष फूल सिंह राजपूत ने बताया कि न्यायमूर्ति द्वारा हड़ताल खत्म करने की बात कह मांगें पूरी करने को जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। जिस पर सोमवार को बैठक कर हड़ताल छह सितंबर तक के लिए स्थगित की गई है। मांगें पूरी न होने पर इसे फिर शुरू किया जाएगा। हड़ताल खत्म होने से वादकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मौदहा में अधिवक्ताओ की हड़ताल के चलते राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार को संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन व स्थानीय राजस्व अधिकारियों की वार्ता शनिवार को होने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं ने घोषणा की। कहा कि अब सिर्फ़ एसडीएम न्यायिक की अदालत छोड़कर शेष सभी राजस्व अदालतों की हड़ताल समाप्त हो गई। लेकिन उप जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय का वकील बहिष्कार किए हैं। अधिवक्ता संघ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने बताया कि शनिवार को अधिकारियों से बातचीत के बाद अधिवक्ताओं ने बहिष्कार को समाप्त कर दिया और आज निर्णय हुआ है कि सिर्फ कुछ मामलों का अभी तक निस्तारण न होने पर उप जिलाधिकारी न्यायालय में न्यायिक कार्य वकील नहीं करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed