{"_id":"6aad8216f4fd052e7c0ce4a0","slug":"dispute-over-two-feet-of-land-women-arrive-to-demolish-a-wal-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145219-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो फीट जमीन का विवाद, दीवार गिराने पहुंचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो फीट जमीन का विवाद, दीवार गिराने पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन
फोटो- 18 एचएएमपी 13- दीवार गिराने के लिए विवाद करते दोनों पक्ष। सोशल मीडिया
= दोनों पक्षों के खिलाफ हुई शांति भंग की कार्रवाई
= घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल
फोटो- 18 एचएएमपी 13- दीवार गिराने के लिए विवाद करते दोनों पक्ष। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के उद्योग नगरी के पास पिछले 35 वर्षों से मकान बना कर रहे परिवार पर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर हमला बोल दिया और मकान की दीवार ढहाने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।
चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उसने 1990 में कस्बे के चांद थोक निवासी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा से एक प्लाट उद्योग नगरी के समीप लिया था और मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। दोनों के मध्य दो फीट की जमीन का विवाद वर्षों से है। रामप्रसाद मकान में कुछ निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि गुरुवार की रात लक्ष्मीनारायण परिवार की महिलाओं को फावड़ा कुल्हाड़ी के साथ लेकर आए और रामप्रसाद का 35 वर्ष पूर्व बने मकान की दीवार को ढहाने लगे। राम प्रसाद ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने रामप्रसाद के पुत्र संजय तथा लक्ष्मी नारायण के पुत्र शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं मकान की पुरानी दीवार को ढहा रही हैं और गाली गलौज कर रही हैं। वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि महज दो फीट की जमीन को लेकर दोनों पक्ष के मध्य विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।