{"_id":"60a7ee618ebc3e14c32384f1","slug":"dispute-dealt-with-the-mediation-of-officials-hamirpur-news-knp6296685171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की मध्यस्थता से निपटा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की मध्यस्थता से निपटा विवाद
विज्ञापन
मौदहा। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट और कोतवाल के बीच मास्क लगाने की बात को लेकर हुए विवाद को एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया और सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने बातचीत के बाद शांत करा दिया। कोतवाली प्रभारी ताराचंद पटेल ने सीएचसी कैंपस में गमछा डाले टहल रहे फार्मासिस्ट डॉ. अजय कुमार शिवहरे से मास्क लगाने की बात कहने पर बहस हुई।
इस पर कर्मचारियों ने नाराजगी जता कोतवाल के ट्रांसफर की मांगकर 36 घंटे का समय दिया। मांग पूरी न होने पर इमरजेंसी सेवाओं को ठप कर देने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक निगम के नेतृत्व में सीएचसी में सांकेतिक धरना दिया गया।
इस पर दोनों अधिकारी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। कोतवाल तारा चंद पटेल ने उक्त घटना को दुखद बताते हुए भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही है।