फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DIOS arrives to investigate viral video, collects evidence

Hamirpur News: वायरल वीडियो की जांच को पहुंचे डीआईओएस, जुटाए साक्ष्य

Sun, 21 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
DIOS arrives to investigate viral video, collects evidence
मौदहा। कस्बा स्थिति एक कॉलेज में इस्लामी एजेंडा का आरोप लगाकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। मामला तूल पकड़ता देख डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए डीआईओएस को जांच सौंपकर जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने निर्देश दिए हैं। शनिवार को डीआईओएस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में सुबह प्रार्थना के बाद विद्यालय परिसर में एकत्र छात्र-छात्राएं मंच पर उपस्थित हैं। एक छात्रा इस्लामिक गीत प्रस्तुत कर रही है। मामले का संज्ञान लेकर डीएम घनश्याम मीना ने संबंधित विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता को स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालय पहुंच संबंधित मामले के साक्ष्य जुटाकर डीएम को सौंपने की बात कही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सुल्तान ने बताया कि यह रुटीन कार्यक्रम है। इसमें अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी प्रतिभा को दर्शाते हैं। इसमें कोई नात शरीफ पढ़ता है तो कोई संस्कृत के श्लोक पड़ते हैं। इसी तरह की अन्य गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed