{"_id":"66a694727d9be6ba1906ddd4","slug":"diggi-residents-blocked-the-road-demanding-road-construction-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-113695-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डिग्गी वासियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डिग्गी वासियों ने लगाया जाम
Mon, 29 Jul 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते कई वर्षों से आवागमन की असुविधा से जूझ रहे शहर के डिग्गी मोहल्ला वासियों ने रविवार सुबह कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा दिया।
उन्होंने पालिकाध्यक्ष व सभासद पर चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों ओर वाहनाें की लंबी लाइन लग गई।
रमेड़ी डिग्गी डांडा ग्राम पंचायत काे वर्ष 2017 में हुए परिसीमन दौरान नगर पालिका में शामिल कर दिया गया। नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी यहां के वासी गांव से बदतर जीवन जीने को मजबूर है। लघु सिंचाई विभाग कार्यालय से आगे कच्चे मार्ग से होकर जाना बारिश के मौसम में खासा परेशानी भरा है।
यहां से होकर गुजरने में बुजुर्गों के साथ बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने के लिए बच्चों को इसी दलदल भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने रविवार सुबह एनएच-34 (कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग) पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।