फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Didn't vote because of the chaos

जिगनी गांव में पूरे दिन रहा चुनाव का बहिष्कार

Sun, 20 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Didn't vote because of the chaos
सरीला/राठ। प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था की चोट से आहत जिगनी गांव के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं किया। मतदान बहिष्कार की जानकारी पर एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव ने गांव पहुंचे और मतदाताओं को समझाया लेकिन वह वोट डालने के लिए राजी नहीं हुए। जिटकरी के मतदाताओं ने भी सुबह मतदान का बहिष्कार कर दिया था, दो घंटे बाद समझाकर एसडीएम ने ग्रामीणों को मतदान के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन

राठ विधानसभा क्षेत्र के जिगनी और जिटकरी गांव की सड़कों खराब पड़ी हैं।
लगभग दो माह पहले जिटकरी के लोगों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं लिखा बैनर झबरा मोड़ पर लगा दिया था। इस पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। रविवार को दोनों गांव के लोग सुबह वोट डालने नहीं पहुंचे। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। एसडीएम खालिद अंजुम गांव पहुंचे और समझाकर पहले प्रधान व चौकीदार के वोट डालवाए। दो घंटे बाद अन्य ग्रामीण भी मतदान करने पहुंच गए। इस गांव में 1633 मतदाता हैं। वोटिंग के लिए दो बूथ बना गए थे। एसडीएम सरीला खालिद अंजुम ने बताया कि जिटकरी में कुछ देर बाद शुरू हो गया। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिगनी में1700 मतदाता हैं। इस गांव में एक भी वोट नहीं डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed