{"_id":"6144d8778ebc3ebd87701b5f","slug":"devshilpi-worshiped-from-city-to-village-hamirpur-news-knp6528013111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक पूजे गए देवशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक पूजे गए देवशिल्पी
विज्ञापन
राठ सीएचसी में फल बांटतीं विधायक, जिपा अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। लोकनिर्माण विभाग के नवनिर्मित एसी कार्यालय सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा ने कहा कि नवनिर्मित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन पूरे वैदिक विधि विधान से किया गया। एई गौरव त्रिपाठी, अर्जुन मित्रा, आरएस गुप्ता, अनूप निरंजन सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि देवशिल्पी बाबा विश्वकर्मा को पौराणिक काल का सबसे बड़ा सिविल इंजीनियर माना जाता है। आचार्य रमेश शुक्ल, आचार्य प्रमोद सोनी, वेदप्रकाश शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। गहरौली संवाद के अनुसार स्व.पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पं.कृष्ण कुमार द्विवेदी व प्राचार्य लोकेंद्रनाथ पांडे ने हवन पूजन किया। निदेशक लोकेंद्र कुमार, इंजी.मनीष कुमार द्विवेदी, दिग्विजय के साथ स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
सरीला संवाद के अनुसार छिबौली रोड पर स्थित आईटीआई में जयंती धूमधाम से मनाई गई। आईटीआई अनुदेशक केजी सक्सेना व समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे। राठ संवाद के अनुसार विभिन्न स्थानों पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में यज्ञ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, कंधीलाल भारती, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, रोहित कुमार, गुणवेंद्र तिवारी, कुनाल किशोर, संध्या सक्सेना, हरीसिंह, वीके सक्सेना, मुन्नालाल विश्वकर्मा सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार इंगोहटा एवं विदोखर में भजन कीर्तन के माध्यम से जयंती मनाई गई। इस्पात कंपनी रिमझिम इस्पात, हंस कास्टिंग, आदि स्थानों में हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।