{"_id":"68fbc68cc1c51e058b08da27","slug":"dengue-patients-have-tripled-compared-to-last-year-with-the-number-crossing-148dengue-patients-have-tripled-compared-to-last-year-with-the-number-crossing-148-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-131699-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गतवर्ष की तुलना में तीन गुना बढ़े डेंगू मरीज, संख्या 148 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गतवर्ष की तुलना में तीन गुना बढ़े डेंगू मरीज, संख्या 148 पार
Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले वर्ष की तुलना में जिले में तीन गुना डेंगू के बढ़े हैं। पिछले वर्ष 24 अक्तूबर तक जहां मात्र 40 डेंगू के केस मिले थे। वहीं, शुक्रवार को आठ मरीज और मिलने से यह आंकड़ा बढ़कर 148 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग का संचारी अभियान सिर्फ कागजों में सरपट दौड़ रहा है, लेकिन हकीकत में अब तक जनपद के पांच ब्लॉकों सहित जिला मुख्यालय में डेंगू मरीजों की भरमार है।
विकासखंड कुरारा में 33, सुमेरपुर 64, मुस्करा 12, मौदहा छह व राठ में एक डेंगू का केस मिला है, जबकि शहर में 24 केस अब तक निकले हैं। इनमें 16 केस बाहर के बताए जा रहे हैं। वहीं, मलेरिया के नौ व फाइलेरिया के आठ मामले अब तक आए हैं। शुक्रवार तक डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 148 पहुंच गई है। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या मात्र 40 थी। देखा जाए तो गतवर्ष की तुलना में तीन गुना रफ्तार से डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 809 मरीजों ने पंजीयन कराया। इनमें 378 पुरुष, 293 महिला व 138 बाल रोगी शामिल रहे। भीड़ अधिक होने से परचा काउंटर पर लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
एलटी दीपक ने बताया कि किसी को समस्या होने पर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 7398658030 पर सूचना दे सकते हैं।- आरके यादव, जिला मलेरिया अधिकारी।