{"_id":"6a513090521c8b7043005819","slug":"demand-to-include-pensioners-in-the-8th-pay-commission-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-142382-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने की मांग
विज्ञापन
हमीरपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को 10 सूत्री सामूहिक याचिका पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने पेंशनरों के बीच भेदभाव समाप्त करने की मांग की। पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने की बात कही गई।
मासिक बैठक शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के रैनबसेरा हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम चरन साहू ने की। वक्ताओं ने वित्त विधेयक-2025 में पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर विभेद पर नाराजगी जताई। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन संबंधी मुद्दे शामिल न होने पर भी आपत्ति जताई गई। सदस्यों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग की। कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए/डीआर का भुगतान करने को कहा गया। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 फीसदी रियायत बहाल करने की मांग भी रखी गई। बैठक में छह नए सदस्य बने और 10 पुराने सदस्यों ने सदस्यता का नवीनीकरण कराया। जिलामंत्री गुरुदेव सिंह ने बैठक का संचालन किया। लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे।