फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   demand,rupees,bank,government,shop

हड़ताल: 60.56 करोड़ का लेनदेन व पांच हजार ग्राहक प्रभावित

Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
demand,rupees,bank,government,shop
शहर में इंडियम बैंक के मंडलीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को लामबंद बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जनपद में 60.56 करोड़ का लेनदेन और करीब पांच हजार ग्राहक प्रभावित रहे। बैंक कर्मियों ने बैंकों की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से गुरुवार को निजीकरण के विरोध में लामबंद बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसोसिएशन के मंडल सचिव कामरेड सुनील कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण से ग्राहकों को अधिक सर्विस चार्ज देना होगा। कई बैंकों की शाखाएं भी बंद हो जाएंगी। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर कम मिलेंगे। छह लाख करोड़ एनपीए में से 75 फीसदी कर्ज पूंजीपतियों ने डुबोया है। बताया कि दो दिवसीय हड़ताल को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज संघ ने समर्थन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल वर्मा, अजितेश जायशवाल, विमल कुमार, अंकेश कुमार, योगेंद्र समेत अन्य रहे।
विज्ञापन

----------
फोटो 16 एचएएमपी- 15 बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
हमीरपुर। सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला मंत्री अनुराग पांडेय, मो.आयाज, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार आदि रहे। कुरारा संवाद के अनुसार इंडियन बैंक के कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। इससे जिन ग्राहकों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। उन्हें बिना लेने देने के लिए वापस लौटना पड़ा। प्रबंधक अभिनव राज ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल से ग्राहकों का लेनदेन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो-16 एचएएमपी 20 मौदहा में बैंक के बाहर निराश बैठा वृद्ध। संवाद
बेटे की तेरहवीं के लिए नहीं निकाल सका रुपये
मौदहा। हड़ताल के संबंध में सूचना भी चस्पा नहीं की गइ। इससे दूर दराज के गांवों से बैंकों में लेन देने करने आए ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। खंडे निवासी श्रीचंद ने बताया कि उनके बेटे प्रेमचंद की मौत 6 दिसंबर को हो गई थी। जिसकी तेरहवीं 19 दिसंबर को है। इसके लिए वह खाते से पैसे निकालने मौदहा की स्टेट बैंक की शाखा आया था। पर हड़ताल के कारण पैसे नहीं निकाल सका। इसके अलावा मंडी की आर्यावर्त शाखा में आधे बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए और कुछ काम करते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed