फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death certificate stuck in border dispute, applicant becomes dizzy

Hamirpur News: सीमा विवाद में फंसा मृत्यु प्रमाण पत्र, चकरघिंन्नी बना आवेदक

Tue, 14 Apr 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Death certificate stuck in border dispute, applicant becomes dizzy
हमीरपुर। भाई की मौत के बाद मृत्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकारियों से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आवेदक चकरघिन्नी बना हुआ है। जिम्मेदार अफसर सीमा क्षेत्र की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है। ईओ नगर पालिका ने तो एसडीएम को इस बावत जवाब भी लिखकर दे दिया।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव चंद्रपुरवा बुर्जुग निवासी संजीव कुमार साहू ने बताया कि उसके भाई आशीष कुमार की मौत 21 नवंबर 2025 को हुई थी। शव रेलवे ट्रेक के किमी 1349 के पास मिला था। भाई की मौत के बाद उसका मृत्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से मांग की थी। 16 फरवरी को दिए मांग पत्र पर जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी को आदेशित किया गया। जब ब्लॉक पहुंचा तो वहां कह दिया कि यह काम तो नगर पंचायत का है। जब नगर पंचायत पहुंचा तो वहां कह दिया गया कि यह मामला विकास खंड का है।
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि परेशान होकर उसने 18 फरवरी को मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद अभी तक मृत्य प्रमाण पत्र नहीं बन सका। वहीं दूसरी तरफ छह अप्रैल को नगर पंचायत सुमेरपुर के अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम को भेजे जांच मामले में स्पष्ट कर दिया कि घटना नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर की है, लिहाजा यहां से प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो सकता। अब एक बार फिर से गेंद ब्लॉक के पाले में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed