फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Deadly attack on youth for not paying extortion

रंगदारी न देने पर युवक को नुकीले पत्थर से प्रहार कर किया घायल

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth for not paying extortion
मौदहा (हमीरपुर)। 20 हजार रुपये रंगदारी न देने पर युवक को आरोपी पिता पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के हैदरगंज मोहल्ला निवासी अजहर अहमद अंसारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके भाई अयाज अहमद अंसारी (24) से निकट के सिचौली गांव निवासी वसीम व उनका पिता समीउद्दीन उर्फ लाला पिछले कई दिनों से बतौर रंगदारी के 20 हजार रुपये मांग रहे थे। जिसे भाई ने देने से इनकार कर दिया। बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने भाई के साथ कजियाना स्थित पुराने मकान की तरफ जा रहे थे। तभी वसीम ने उनके भाई अयाज पर नुकीले पत्थर से कई बार वार कर जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि भाई पर हमला करने के दौरान पिता हमला करने को उकसा रहा था। गंभीर रूप से घायल भाई को आनन फानन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed