{"_id":"613f8f978ebc3e1444156053","slug":"dead-hamirpur-snacks-hamirpur-news-knp651873063","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से युवक व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से युवक व महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। सो रहे युवक के गले में लिपटे सांप ने उसे डस लिया। परिजन मेडिकल कालेज उरई ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जानवरों के लिए भूसा निकालते समय सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के इकठौर गांव निवासी शिवनंदन सविता ने बताया उनके पुत्र पवन (22) राठ के धुपकली तालाब के पास सैलून की दुकान किए थे। रविवार रात सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी एक सांप पवन के गले में जाकर लिपट गया और उसे डस लिया। पता चलने पर सांप को उसके गले से अलग कर मार डाला। उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर भरत राजपूत ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।
उरई में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अविवाहित बेटे की मौत पर मां गुड्डों बेसुध हैं। वहीं जखेड़ी गांव निवासी बृजेश यादव ने बताया रविवार शाम उनकी मां संतोष रानी उर्फ मुन्नी (50) कमरे से जानवरों के लिए भूसा निकाल रहीं थीं। तभी उन्हें सांप ने डस लिया। परिजनों ने करौंदी के वैद्य से इलाज कराया। आराम न मिलने पर पनवाड़ी ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पुत्र बृजेश, राजेश, पुत्रियों किरण, सुमन व विनीता को छोड़ गईं हैं।