{"_id":"66afce66c0b5683cac01c474","slug":"dead-body-of-girl-found-lying-in-the-field-accused-of-murder-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-113944-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खेत में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खेत में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या का आरोप
Mon, 05 Aug 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के रहटिया गांव से एक किलोमीटर दूर खेत की मेड़ पर एक युवती का शव मिला है।
युवती के नाक पर खून लगा था। उसके गले में दुपट्टा फंसा मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। युवती की पहचान गायत्री (22) के रूप में हुई।
रहटिया गांव गांव निवासी चरन खेती किसानी करता है। उसके पास एक दर्जन बकरियां हैं। इन्हें चराने के लिए कभी-कभी उसकी बेटी गायत्री ले जाया करती थी। रविवार को भी युवती पचखुरा रोड पर गांव से एक किलोमीटर दूर बकरियां लेकर गई थी।
उधर, दोपहर बाद एक मूंगफली के खेत के पास देव सिंह के चकरोड पर कुछ चरवाहों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। युवती की नाक पर खून लगा मिला, गले में दुपट्टा भी फंसा था।
विज्ञापन
युवती के शव के पास ही एक छाता भी पड़ा मिला। चरवाहे विनोद ने पुलिस को बताया कि घटना के पूर्व वह युवती के पास ही अपने मवेशी चरा रहा था। तभी दो युवक आए और मौके से भगाने को लेकर मारपीट करने लगे। बताया कि इस पर वह पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों को जानकारी देने चला गया।
मौके पर चरवाहों को लेकर लौटा तो युवती का शव चकरोड के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना लगते ही डॉग स्क्वॉड की टीम और अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी।