फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dead body of crocodile found landing in yamuna

पांच दिन पूर्व यमुना नदी में मिले घड़ियाल की भूख से हुई मौत

Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
dead body of crocodile found landing in yamuna
हमीरपुर। यमुना नदी में संगमहेश्वर मंदिर के घाट के नीचे झाड़ियों में एक घड़ियाल का शव उतराता मिला। घड़ियाल के मुंह का अगला हिस्सा कटा होने से अनुमान है कि शिकार न कर पाने की वजह से भूख से उसकी मौत हो गई। वनाधिकारी ने शरीर के अंदर चोटें होने के कारण मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

शहर से बह रही यमुना व बेतवा नदी में कहीं भी मगरमच्छ या घड़ियाल जैसे जलीय जीव नहीं हैं। लेकिन अक्सर बाढ़ के समय ऐसे जलीय जीव इन नदियों में आ जाते हैं। बीते चार मार्च को यमुना नदी में करीब दस फीट लंबा घड़ियाल दिखाई दिया था। इसके पूर्व यमुना नदी में जनपद कानपुर देहात के थाना मूसानगर में मुक्ता देवी मंदिर के पास पक्के घाट के पास इसे चरवाहों ने देखा था। मेरापुर निवासी रवि निषाद ने साथियों की मदद से इसे पकड़ा था। उसके मुंह का अगला हिस्सा कटा हुआ था। उसके मुंह में एक रस्सी भी बंधी थी, जिसे शिकारियों ने खोल दिया था। घड़ियाल पकड़े जाने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने के पहले शिकारियों ने उसे नदी में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

वनाधिकारी उमेश चंद्र राय ने बताया कि यह घड़ियाल है। चंबल नदी में इनकी संख्या अधिक है। वहीं से भटककर आया होगा। सीबीओ डा. देवेंद्र सिंह के साथ डा. बसंतराज, डा. अभिताभ सचान व अमित कुमार के साथ रेंजर बीएन पांडेय की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। कहा कि चोंच टूटने से मौत नहीं हो सकती है। घड़ियाल का विसरा प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed